फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sent to Ethiopia instead of America, 33.50 lakhs cheated

अमेरिका के बजाय भेज दिया इथोपिया, 33.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sent to Ethiopia instead of America, 33.50 lakhs cheated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव जुंडला के एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 33.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक को अमेरिका के बजाय इथोपिया भेज दिया और वहां करीब आठ माह भूखा-प्यासा रखा गया। वहीं से युवक को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसके पिता से रुपये एेंठते रहे। करीब आठ महीने तक पर्याप्त खाना न मिलने के कारण युवक की तबीयत बिगड़ गई। पिता ने अन्य एजेंट का सहारा लेकर बेटे को दिल्ली बुलाया। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जुंडला निवासी राजपाल ने बताया कि वह डीसी रेट पर सरकारी स्कूल में चपरासी हैं। उनका 21 वर्षीय बेटा रवि प्रकाश 12वीं पास है। अगस्त 2021 में उनका रिश्तेदार कमल घर आया था तो उसने बेटे को विदेश भेजने की इच्छा जताई। कमल ने राजपाल को अंबाला निवासी बलजिंद्र और यमुनानगर के गांव गुंदयानी निवासी राहुल और संजीव से मिलवाया। राहुल और संजीव सगे भाई हैं। संजीव इटली में रहता है। तीनों ने उसे अपने अंबाला स्थित ऑफिस बुलाया। वह पांच मार्च 2021 को अपने साले जगलाल व कमल के साथ अंबाला कार्यालय गया। जहां तीनों आरोपियों ने बताया कि उनकी अमेरिका में अच्छी पकड़ है, उसके बेटे को बिना परेशानी के वहां भेज देंगे। इस पर 30 लाख रुपये खर्च आएगा। इसके बाद दो सितंबर को आरोपियों का उसके पास फोन आया कि जल्द पैसे लेकर आ जाओ। उसने 22 लाख 55 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज उन्हें दे दिए। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को आरोपी उनके घर आए और कहने लगे कि 13 सितंबर 2021 की टिकट हो जाएगी, दो लाख रुपये टिकट के दे दो। उसने दो लाख रुपये भी दे दिए। आरोपियों ने 13 सितंबर 2021 की टिकट करवाकर बेटे को दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके बेटे को दिल्ली से अहमदाबाद और वहां से मुंबई लेकर गए। फिर मुंबई से इथोपिया भेज दिया। बेटा जैसे ही वहां पहुंचा आरोपियों ने उसे डरा धमका कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहने लगे कि तीन लाख रुपये दे दो नहीं तो वे उसके बेटे को इथोपिया से आगे नहीं जाने देंगे। जिसके बाद उसने तीन लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फिर पांच लाख रुपये मांगे। इस तरह उससे अलग-अलग समय पर कुल 33 लाख 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बोला, आरोपियों ने 31 युवकों से 10 करोड़ ठगे
रवि प्रकाश ने बताया कि इथोपिया के होटल में करनाल, पानीपत, पिहोवा और पंजाब के 31 युवक थे। सभी को अमेरिका भेजने के नाम पर 30 से 35 लाख रुपये ले रखे थे। सात-आठ युवकों को एक कमरे में रखा जाता था। सभी को केवल एक टाइम का खाना देते थे। कुछ युवक तो मार्च में उसके साथ वापस आ गए, लेकिन अन्य को इथोपिया में ही रोके रखा। पीड़ित ने बताया कि पर्याप्त खाना न मिलने के कारण करीब आठ महीने बाद उसके बेटे की हालत बिगड़ गई। उसने अपने बेटे को किसी की मदद से 23 मार्च 2022 को बेटे को वापस दिल्ली बुला लिया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed