{"_id":"6aa1b3a56f8212438a0379d7","slug":"semi-nude-body-of-a-woman-found-in-a-field-irrigation-channel-murder-by-blunt-force-injury-suspected-karnal-news-c-246-1-sknl1020-162632-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेत में बनी खाल में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चोट से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेत में बनी खाल में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चोट से हत्या की आशंका
विज्ञापन
कैल हाइवे के पास खाल में मिले महिला के शव को एंबूलेंस में रखवाती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे 344 स्थित गांव रूल्ला खेड़ी गांव के एक खेत में बनी खाल से विवाहिता का शव मिला है। बुधवार को खेत में पहुंचे गांव के एक किसान ने खाल में शव देखकर सरपंच और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी राजीव मिगलानी फॉरेंसिक व सीएआई टीम के साथ पहुंचे। महिला के सिर पर चोट का निशान मिलने के कारण पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा दिया है।
रूल्लाखेड़ी निवासी कर्णवीर सिंह के अनुसार बुधवार सुबह वह खेत पर गया था। इस दौरान उसने खेतों में बनी खाल में महिला का अर्धनग्न शव देखा और सूचना सरपंच को दी। खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव मिगलानी फॉरेंसिक, सीआईए और थाना सदर पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि शव दो से तीन दिन पुराना है और महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतका की आयु करीब 30 से 32 वर्ष है और उसके गले में मंगलसूत्र के साथ पैरों में पाजेब मिली है। लड़की के शरीर पर केवल अंडरगारमेंट्स ही थे। इसके अलावा अन्य कोई वस्त्र नहीं था। इस दौरान रूल्ला खेड़ी सहित आसपास गांव के किसी ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त नहीं की।
सिर पर चोट से हत्या की आशंका
पुलिस अपनी प्राथमिक जांच में इसे हत्या मान रही है। पुलिस का अंदेशा है कि महिला की हत्या का शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त न हो सके, इसलिए कपड़े इत्यादि गायब कर दिए गए हैं। मृतका के सिर पर माथे पर चोट का निशान है। इस लिए प्रथम दृष्टता में यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -
लापता की सूची खंगाल रही पुलिस
खेत में महिला का शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने महिला की शिनाख्त नहीं की। ग्रामीणों ने महिला के उनके गांव की होने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस मान रही है कि खुर्दबुर्द करने के लिए शव यहां खाल में पानी में फेंका गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लापता महिलाओं की सूची खंगालना शुरू कर दिया है। जिले सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों की लापताओं की सूचना में महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
गांव रूल्ला खेड़ी के पास हाईवे किनारे पानी की खाल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के गले में मंगलसूत्र और पैरों में पाजेब मिली है। पास ऐसी कोई वस्तु या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवती की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है।
राजीव मिगलानी, डीएसपी, जगाधरी।
-- -- -- -- -