{"_id":"5835e5434f1c1bc05513bcbd","slug":"seed-is-only-getting-older-votes-compost-grunda-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने वोटों से केवल बीज मिल रहा है, खाद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने वोटों से केवल बीज मिल रहा है, खाद नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुराने वोटों से केवल बीज मिल रहा है, खाद नहीं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी की समस्या किसानों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। सरकार की घोषणा के बाद सरकारी बीज एवं खाद केंद्रों पर पुराने नोट न लिए जाने से किसानों को खाद की खरीद में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि फसल की बुआई का काम लगभग पूरा हो चुका है, अब खेतों में खाद की जरूरत है। यदि कोई किसान खाद खरीदने के लिए सरकारी केंद्र पर पहुंचता है तो पुराने नोटों की समस्या उनके आड़े आ जाती है, और दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सरकार ने 22 नवंबर को घोषणा की है कि सरकारी बीज एवं खाद केंद्रों पर बीज की खरीद में पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन खाद की खरीद के लिए पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे। यदि कोई किसान खाद खरीदना चाहता है तो वह चेक या छोटे नोटों का इस्तेमाल कर सकता है।
सरकार के इस फैसले के बाद किसानों की सांसे फूल चुकी है। किसानों को इस समय बीज की नही, बल्कि खाद की बहुत ही ज्यादा जरूरत है, लेकिन खाद पर पुराने नोट बंद होने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सरकार के इस फैसले से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसान रणधीर हसरपुर, मिनिस्टर बल्हेडा, दुलीचंद हसनपुर, कपिल कुमार, कृष्ण बसताड़ा, शुभम आदि का कहना है कि खेतों में फसल की बुआई हो चुकी है और सरकार ने बीज की खरीद पर पुराने नोटों की छूट दी है, लेकिन खाद की खरीद पर पुराने नोटों को लेना बंद कर दिया है।