फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Security arrangements for Kanwadis are strong, monitored through CCTV and drones

Karnal News: कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements for Kanwadis are strong, monitored through CCTV and drones
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कांवड़ मार्ग पर धीरे-धीरे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं।
कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिविर और रूट पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को डीएसपी समालखा और डीएसपी यातायात ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। पानीपत जिले से बड़ी संख्या में कांवड़ गुजरते हैं। जिले में दो प्रमुख कांवड़ मार्ग हैं। सनौली से छाजपुर से चौटाला रोड से सिवाह से डाहर गांव होते हुए कांवड़िए गुजरते हैं। इस रूट से रोहतक और राजस्थान जाने वाले शिव भक्त गुजरते हैं।

वहीं शहर में संजय चौक से लालबत्ती से असंध रोड होते हुए भी बड़ी संख्या में कांवड़ गुजरते हैं। इस मार्ग से हांसी9हिसार और आस-पास के जिलों के कांवड़ गुजरते हैं। मंगलवार से जिले में कांवड़ यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिस कारण पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। कांवड़ मार्ग पर बढ़ने वाले थाना क्षेत्रों में जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed