फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second MMU van equipped with hand-held X-ray facility received

Karnal News: दूसरी हैंड-हेल्ड एक्स-रे सुविधा युक्त एमएमयू वैन मिली

Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 19 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Second MMU van equipped with hand-held X-ray facility received
मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण करती सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी। सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। टीबी के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को एक दूसरी हैंड-हेल्ड एक्स-रे सुविधा से युक्त एमएमयू यानी मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की है ताकि समुदाय स्तर पर समय पर टीबी रोग की पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके जरिये स्लम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाएगी जहां बीमारी का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है।
इसके बाद जिले की जेल में बंद कैदियों, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की स्क्रीनिंग और बाद के चरण में औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान से टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तुरंत नि:शुल्क उपचार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डीटीओ डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है लेकिन पूर्ण इलाज योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात को पसीना आने जैसे लक्षण हों तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed