फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second accused of snatching mobile phone arrested

Karnal News: मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Second accused of snatching mobile phone arrested
करनाल। पैदल चल रहे व्यक्ति से मोबाइल छीनने के मामले में सीआईए वन की टीम ने एक और आरोपी को काबू कर लिया है। सीआईए वन एएसआई कृष्ण कुमार के अनुसार 15 मई की रात करीब नौ बजे चिड़ाव गांव में मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था, उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में 16 मई को सदर थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले में पहले ही एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी गुढा निवासी रोहित कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed