फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second accused of smuggling opium arrested

अफीम की तस्करी का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Second accused of smuggling opium arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने 45 लाख रुपये की साढ़े 26 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद झारखंड से अफीम तस्करी के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इरशाद आलम वासी झारखंड पुलिस ने अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को सीआईए-1 की टीम बराड़ा चौक शाहाबाद फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि हुडा शाहाबाद अनूप उर्फ बिट्टू अफीम बेचने का धंधा करता है। वह अजीत सिंह उर्फ पिंद्र उर्फ काला वासी ढकाला को पैसे देकर झारखंड से अफीम मंगवा कर क्षेत्र में सप्लाई करता है। आज भी अजीत सिंह कार में अनूप उर्फ बिट्टू के लिए अफीम लेकर शनि मंदिर के पास से होता हुआ शाहाबाद आएगा। इस पर पुलिस ने सर्विस रोड पर रतनगढ़ की तरफ नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू की थी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार को रोककर उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजीत सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसकी कार की सीट के नीचे रखी एक प्लास्टिक की कैन में रखी साढ़े 26 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसकी मार्केट में 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम झारखंड से खरीद कर लाया है। वह अनूप उर्फ बिट्टू से पैसे लेकर झारखंड से अफीम खरीदकर अनूप को देकर अपनी कमीशन लेता है। आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया था। 19 अक्तूबर को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी की पहचान पर अफीम सप्लायर आरोपी इरशाद आलम वासी झारखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत के आदेश से आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed