फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second accused of fraud arrested...

Karnal News: धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud arrested...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने फॉर्च्यून कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इकरार हुसैन निवासी नूरपुर जिला पीलीभीत उत्तरप्रदेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी शाहरुख खान निवासी वार्ड नंबर-18 फतेहनगर उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
शिव कुमार निवासी अंधेड़ा करनाल ने शिकायत दी थी कि उसके पास सितंबर 2022 में नीलेश मिश्रा नाम के व्यक्ति से काॅल आया। जिसने कहा कि वह अडानी विलमार लिमिटेड फॉर्च्यून का आरएम बोल रहा है। उसने शिकायतकर्ता शिव कुमार को करनाल की फॉर्च्यून कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का आश्वासन दिया। कहा था कि आपसे ही सभी डीलर फॉर्च्यून कंपनी का सामान खरीदेंगे। आरोपी ने शिकायतकर्ता शिव कुमार को इसके लिए साढ़े सात लाख रुपए का भुगतान करने को कहा। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरा भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने ई-मेल पर अप्रूवल आने का संदेश आने बारे कुछ दिन का समय दिया, लेकिन ऐसा कुछ मैसेज नहीं आया। फिर आरोपियों का फोन बंद आने लगा। इससे शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इस संबंध में शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ 17 जनवरी 2023 को थाना मधुबन में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed