{"_id":"683b79c9185502c34405d2b4","slug":"seats-in-goa-sampark-kranti-train-are-full-passengers-are-upset-karnal-news-c-244-1-pnp1007-137890-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन में सीटें फुल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन में सीटें फुल, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत से जाने वाली ट्रेन में जून माह में उपलब्ध नहीं है सींटे, यात्रियों को दिल्ली और अन्य स्थानों से करानी होगी बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ज्यादातर लोग छुट्टियों में हिल स्टेशन व गोवा की तरफ घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही पानीपत से गोवा जाने वाली गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन में सीटें फुल हो चुकी हैं। इसलिए अब यात्रियों को गोवा जाने के लिए दिल्ली या अन्य स्टेशन से बुकिंग करानी होगी या फिर बस व निजी वाहनों का सहारा लेना होगा।
जानकारी के अनुसार पानीपत से गोवा संपर्क क्रांति सप्ताह से केवल दो दिन सोमवार और शनिवार को सुबह 4:19 बजे जाती है। छुट्टियां शुरू होने से दो महीने पहले ही लोग गोवा घूमने के लिए सीटों की बुकिंग करवा लेते हैं। इस बार जून व जुलाई माह में इस ट्रेन में कोई सीट बुक नहीं हो सकती है क्योंकि पहले ही ट्रेन में सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। पानीपत बापौली वासी सुरेंद्र व कमल ने बताया कि वे परिवार के साथ गोवा घूमने के लिए योजना बना रहे थे लेकिन स्टेशन पर जाकर सीट बुकिंग के लिए पता किया तो पता चला कि जून-जुलाई माह में तत्काल के लिए कोई सीट उपलब्ध नहीं है। वेटिंग के लिए भी सीट नहीं है। अब उन्हें दिल्ली से जाकर गोवा के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।
स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि लोग हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए दो-तीन महीना पहले ही सीटों की बुकिंग करवाने लगते हैं। यात्रियों की गोवा घूमने के लिए मांग बढ़ने लगी है। पानीपत स्टेशन पर सप्ताह में दो दिन ही सुबह के समय एक ट्रेन जाती है। जिसकी जून व जुलाई माह के लिए सीटें बुक हो चुकी हैं।