{"_id":"6afa2414c5250eff6a03655c","slug":"palwinder-dumchheri-from-punjab-won-the-prize-of-rs-2-lakh-in-the-wrestling-competition-karnal-news-c-18-knl1018-1032589-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दंगल में पंजाब के पलविंदर दुमछेड़ी ने जीता 2 लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दंगल में पंजाब के पलविंदर दुमछेड़ी ने जीता 2 लाख का इनाम
विज्ञापन
दंगल में पंजाब के पलविंदर दुमछेड़ी ने जीता 2 लाख का इनाम
- फोटो : दंगल में पंजाब के पलविंदर दुमछेड़ी ने जीता 2 लाख का इनाम
- पटियाला के पहलवान हरमीत को हराया, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और दिल्ली से भी पहुंचे पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को 12वें दंगल का आयोजन किया गया। श्री बालाजी कुश्ती अखाड़ा इंद्री ने इस दंगल का आयोजन किया। मुख्य आकर्षण दो लाख रुपये इनाम वाली कुश्ती रही, जिसे पंजाब पुलिस के पलविंदर दुमछेड़ी ने जीता।
पलविंदर दुमछेड़ी ने फतेहगढ़ साहिब से आकर पटियाला के पहलवान हरमीत को हराया। दंगल में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से पहलवानों ने दमखम दिखाया। पलविंदर और हरमीत के बीच लंबे समय तक कड़ी टक्कर चली। अंत में बेहतर तकनीक और दांव-पेच के दम पर पलविंदर को जीत मिली। दंगल की पहली कुश्ती दिल्ली के आदित्य और कल्याण के लविश के बीच हुई, जिसमें आदित्य ने जीत दर्ज की। इंद्री के बालाजी अखाड़े के पहलवान नक्ष ने आगम प्रीत को हराया। पंचकूला की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की स्वर्ण विजेता मन्नू भी कार्यक्रम में पहुंची।
आयोजक जय कुमार और हरदीप उर्फ पिंकी पहलवान ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से यह दंगल आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दंगलों से देसी कुश्ती की परंपरा को बढ़ावा मिलता है। यह युवा पहलवानों को मंच भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में सेतपाल वर्मा, हरीश मदन और अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचे, जिन्हें सम्मानित किया गया। भारत केसरी बिरजू अखाड़े के पहलवान बिरजू भी दंगल में उपस्थित थे।