{"_id":"678c162671b584ee2703b24e","slug":"sealed-property-recovered-in-112-cases-of-ndps-act-karnal-news-c-244-1-pnp1001-130814-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में बरामद प्रॉपर्टी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में बरामद प्रॉपर्टी सील
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है। इसको करनाल पुलिस लाइन में रखा है। उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल स्थित बजीदा जाटान गांव स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में नियवानुसार कार्रवाई के अंतर्गत नष्ट किया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल एवं अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल शिबास कविराज ने शनिवार को केस प्रॉपर्टी की जांच की। इसके बाद इसको सील किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पानीपत पुलिस द्वारा 112 मामलों में बरामद किया गया नशा सील किया है। जिसमें पोपी हस्क, गांजा, स्मैक, हेरोइन, चरस, अफीम व मेडिसिन इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल शिबास कविराज की अध्यक्षता में कमेटी की निगरानी में उक्त मादक पदार्थों को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी ने करनाल पुलिस लाइन में इनकी जांच की। इस दौरान माल मुकदमे के रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। विचाराधीन चल रहे 112 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है। जांच प्रक्रिया उपरांत नशीले पदार्थ रखे कक्ष के लॉक को आईजी शिबास कविराज द्वारा सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला करनाल व कैथल के मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को भी सील किया गया। इस मौके पर डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी कैथल सुशील कुमार, डीएसपी इंद्री सतीश गौतम मौजूद रहे।