फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooty rider absconds after snatching girl's mobile phone

Karnal News: स्कूटी सवार युवती का मोबाइल छीनकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider absconds after snatching girl's mobile phone
करनाल। स्कूटी सवार युवती का मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक फरार हो गए। पुलिस स्टेशन सिविल लाइन गेट नंबर 15 निवासी मंदीप सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रिया दो फरवरी को शाम करीब पांच बजे अपनी स्कूटी पर नए बस स्टैंड से आईटीआई चौक की तरफ जा रही थी। बलड़ी बाइपास पर रेड लाइट से पहले अचानक तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसकी बेटी के हाथ से एप्पल का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उसकी बेटी ने उनका पीछा किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई और न ही मोटरसाइकिल का नंबर देख सकी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed