{"_id":"67b8e018c18b8d940401a004","slug":"scientific-thinking-of-students-reflected-in-the-exhibition-karnal-news-c-18-1-knl1004-587099-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जहां जीवन आसान हुआ है, वहीं रिमोट सेंसिंग ने ऑटोमोबाइल और अन्य उपकरणों में सुविधा बढ़ाई है। इस तरह के मॉडल विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए।
साथ ही जीवन की जटिल समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है, इस पर भी सुझाव मॉडल के माध्यम से दिए गए। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण पर भी नई पीढ़ी में चिंता दिखाई दी। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज हुआ। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रायोजित प्रदर्शनी में प्रदेश के 35 महाविद्यालयों की 69 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने रिमोट सेंसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव जीवन में मनोविज्ञान की भूमिका, 5जी नेटवर्किंग, क्लाइमेट स्मार्ट फार्मिंग, वॉटर टैंक ऑटो मैनेजमेंट सिस्टम और फ्यूचर ऑफ प्लास्टिक समेत विभिन्न प्रासंगिक एवं समसामयिक विषयों पर मॉडल के माध्यम से सार्थक संदेश दिए। प्रदर्शनी में मनोविज्ञान विभाग, भूगोल, कंप्यूटर साइंस, भौतिकी, रसायन, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के 138 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कुल 69 मॉडल प्रदर्शित किए। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. समर सिंह ने उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि डॉ. समर सिंह और प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों से मॉडलों के बारे में सवाल पूछे और प्रतिभागियों के शानदार प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने संयोजक डॉ. सुभाष जागलान एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।