फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School management will be responsible if rules are ignored

Karnal News: नियमों की अनदेखी मिली तो स्कूल प्रबंधन होगा जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
School management will be responsible if rules are ignored
- सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर हुई बैठक में सख्त दिखे एसडीएम
विज्ञापन


- निजी स्कूल संचालकों को दी हिदायत, बोले- लापरवाही नहीं चलेगी

इंद्री। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर एसडीएम अशोक मुंजाल ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक ली। इस दौरान स्कूल वाहनों की लापरवाही को लेकर एसडीएम सख्त दिखाई दिए। उन्होंने हिदायत दी कि निरीक्षण के दौरान किसी स्कूल वाहन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत तहत सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायक का होना बेहद जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम लगा होना चाहिए। बस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस सहित बस चलाने का कम से कम पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है।
विज्ञापन


बस संचालक के पास स्कूल वाहन का परमिट होना भी अनिवार्य है। बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया स्टॉफ, कंडक्टर, महिला सहायक पूरी तरह से प्रशिक्षित होने चाहिए। इसके अलावा स्कूल बसों में नियुक्त किया गया, स्टाफ अपनी यूनिफार्म में होना चाहिए। बसों की गति नियंत्रण करने के लिए स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए। स्कूल बस में सभी आवश्यक परमिट, बीमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज पूरे होने के साथ ही बस चालक अनुभवी होना चाहिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी प्राइवेट स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed