{"_id":"5828ae0c4f1c1b7304b39e7e","slug":"scatting-championship-dps-jammu-jammu-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग चैंपियनशिप पर डीपीएस जम्मू ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग चैंपियनशिप पर डीपीएस जम्मू ने किया कब्जा
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
करतब दिखाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस करनाल में चल रही नेशनल इंटर डीपीएस स्केटिंग चैंपियनशिप पर डीपीएस जम्मू ने कब्जा जमाया। वहीं, मेजबान डीपीएस करनाल प्रथम रनर-अप रहा और डीपीएस मेरठ को द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। डीपीएस जम्मू के ध्रुव गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ ब्वॉय प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। साथ ही डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के ज्वॉयजीत को उसकी प्रतिभा के आधार पर विशेष प्रतिभा ट्रॉफी तथा लिम्बो स्केटिंग में मेजबान विद्यालय के आठवीं कक्षा के सार्थक को उसके क्रीड़ा कौशल को देखते हुए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
बता दें कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. डीआर सैनी तथा विशिष्ट अतिथि महावीर एजुकेशन सोसाइटी के प्रेसीडेंट नरेंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया। डॉ. सैनी ने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेलों में मन लगाएं और देश का नाम रोशन करें। आज खेलों के माध्यम से खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचकर अपने देशों का नाम कर रहे हैं। प्रो. वाइस चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि खेल और शिक्षण सहायक गतिविधियां मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्तित्व विकास तथा संस्कारों के निर्माण में सहायक होती हैं। वहीं, प्रिंसिपल मीनू अरोड़ा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में चीफ़ रैफरी जितेश कपूर (स्केटिंग कोच, हरियाणा स्पोर्ट्स एंड यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट करनाल), गुरजाप सिंह (असिसटेंट कोच-रोल-बॉल स्केटिंग), मनुज सरदाना (नेशनल मेडलिस्ट-दिल्ली), कीरत प्रताप सिंह विर्क ( नेशनल मेडलिस्ट एंड इंटरनेशनल प्लेयर-चंडीगढ़), बीर करण (स्केटिंग कोच, प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावड़ी), नीरज सिंह ( टेक्नीकल ऑफीशियल हरियाणा स्पोर्ट्स एंड यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट-करनाल), गौरव सिवाच (नेशनल मेडलिस्ट-मेवात) ने भूमिका निभाई।