{"_id":"66a5923b744b516da60937b6","slug":"saurabh-won-gold-medal-in-swimming-karnal-news-c-18-knl1008-440020-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तैराकी में सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तैराकी में सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- खेल महाकुंभ के तहत अंबाला में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल महाकुंभ में कर्ण नगरी के सौरभ नैन ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने यह मुकाम अंबाला में आयोजित 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्राक प्रतियोगिता में पाया है। विदित हो कि खेल महाकुंभ की आठ खेलों की प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक अंबाला, कुरुक्षेत्र व जींद में होनी है। सौरभ ने यह मुकाम पहले दिन अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान पाया है।
सौरभ ने इसी माह बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। उनके मुख्य कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है जो पांच वर्षों से तैराकी का अभ्यास कर रहा है।
सौरभ की उपलब्धियां
- 2023 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
- 2024 में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है।