फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Satish's suicide note found

Karnal News: सतीश का सुसाइड नोट मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Satish's suicide note found
घरौंडा। कश्यप चौपाल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाले सतीश का एक सप्ताह के बाद उसकी दुकान के गल्ले से सुसाइड नोट मिला है। जिसके बाद सतीश के परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि चौपाल की कमेटी के कुछ लोगों ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। घरौंडा निवासी सतीश कुमार की मौत तीन जून को हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के कर दिया था। परिजनों ने लगभग एक सप्ताह के बाद मृतक की दुकान के गल्ले से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बिमला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने कश्यप चौपाल में दुकान किराए पर ले रखी थी। जोकि एक सौ रुपये के स्टाम्प पर दुकान का लेंटर लगने के बाद वापस दुकान देने की बात कही गई है। बाद में कमेटी के लोग उसको जान से मरवाने की धमकी देने लगे। यहां तक कि उसके पति ने इसे लेकर फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी अपलोड की थी।
विज्ञापन

कमेटी के लोगो ने उस वीडियो को डीलिट करने का दबाव भी बनाया लेकिन अभी तक यह वीडियो फेसबुक पर चल रही है।
बिमला ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी दुकान पर गई तो गल्ला खोल कर देखा तो उसमें सुसाइड नोट मिला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 16 की एक महिला एक सप्ताह ने के बाद उसके पति को आत्महत्या करने पर मजबूर करने की शिकायत दी है लेकिन इस शिकायत पर पुलिस के पास पहले कोई सूचना नहीं दी गई और न ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
जो सुसाइड नोट मिला है उसकी की जांच कराई जाएगी और उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed