फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarva Kalyan Manch installed Triveni in Sheikhpura Suhana village

Karnal News: शेखपुरा सुहाना गांव में सर्व कल्याण मंच ने लगाई त्रिवेणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Sarva Kalyan Manch installed Triveni in Sheikhpura Suhana village
करनाल। सर्व कल्याण मंच की टीम ने रविवार को शेखपुरा सुहाना गांव में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र उड़ाना ने कहा कि सर्व कल्याण मंच लगातार गांव-गांव में जाकर त्रिवेणी लगा रहा है। इसी कड़ी में शेखपुरा सुहाना गांव के सरकारी स्कूल में भी त्रिवेणी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना भी है। अगर हर गांव में लोग इस दिशा में जागरूक होंगे तो समाज को स्वच्छ और हरा भरा बनाया जा सकता है। नवीन कौशिक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार और संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति का कर्तव्य है। मौके पर वाइस चेयरमैन रीना खरकाली, साहिल चौधरी, गोलू चौधरी, संजय प्रजापति नरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed