फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarpanch conference calls for developing India through development of villages

Karnal News: सरपंच सम्मेलन में गांवों के विकास से विकसित भारत बनाने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch conference calls for developing India through development of villages
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को ‘सरपंच सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसमें विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी पर मंथन हुआ।

अध्यक्षता निदेशक एनडीआरआई डॉ. धीर सिंह ने की। करनाल के सभी खंडों से सरपंच, ग्राम सचिव, पंच, बीडीपीओ, प्रगतिशील किसान और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। करीब 470 प्रतिभागियों ने सम्मेलन में भाग लिया। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना गांवों में जल सुरक्षा, आजीविका अवसंरचना, बुनियादी सुविधाओं और आपदा-रोधी संरचनाओं को सशक्त करेगी। यह योजना मनरेगा को नई दिशा देते हुए ग्रामीण जरूरतों के अनुसार रोजगार और विकास को जोड़ती है।
विज्ञापन

जिला परिषद करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह मिशन प्रति ग्रामीण परिवार 125 दिन की मजदूरी आधारित रोजगार गारंटी देता है और कृषि सीजन में किसानों को राहत देने के लिए कार्य-विराम का प्रावधान है। योजना में पारदर्शिता के लिए एआई आधारित निगरानी और सामाजिक ऑडिट को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने कहा कि करनाल कृषि उत्पादन में अग्रणी जिला है और ऐसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगी। केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. आरके यादव ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण पर जोर देते हुए सतत विकास को जरूरी बताया। डॉ. धीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास, युवाओं में कौशल, सतत कृषि तकनीक और महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत का लक्ष्य अधूरा है। वीबी-जी राम जी मिशन ग्रामीण भारत में स्थायी संपत्ति निर्माण, रोजगार सृजन और आय सुरक्षा को मजबूत करेगा। उन्होंने सरपंचों से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed