फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarpanch Association expressed gratitude to the government

Karnal News: सरपंच एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association expressed gratitude to the government
209....विधायक रामकुमार कश्यप को सम्मानित करते ग्रामीण । संगठन
- विधायक रामकुमार कश्यप ने किया धन्यवाद दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री/ करनाल। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद के कार्यों का दायरा बढ़ाने का सराहनीय कदम उठाया है। इसी कड़ी में सरपंच एसोसिएशन इंद्री के सदस्यों ने मिलकर सरकार एवं विधायक रामकुमार कश्यप का धन्यवाद किया।


विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने पर जोर दे रही है और ग्रामीण स्तर पर चुने गए जन प्रतिनिधियों का ग्रामीण विकास कार्यों में अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण स्तर के जनप्रतिनिधियों की मांगों को स्वीकार किया है, जो अपने आप में सरपंच, पंचायत समितियों व जिला परिषद के लिए अच्छी सौगात है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता का सहयोग बहुत जरूरी होता है और जितने अधिक विकास कार्य पूरे होंगे, उतना ही लाभ जनता को होगा। इसलिए विकास कार्यों को करवाने में हम सभी का आपसी तालमेल बहुत आवश्यक है। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह मनोहरपुर, उपप्रधान पुष्पा कश्यप, उपप्रधान शशि कांबोज, किसान मोर्चा महामंत्री भरत कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed