Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarpanch and panch suspended for encroaching on panchayat land

Karnal News: पंचायत की जमीन कब्जाने पर सरपंच व पंच निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and panch suspended for encroaching on panchayat land
इंद्री। ग्राम पंचायत सातंडी की जमीन और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 के तहत गांव के सरपंच विक्रम और पंच रजनी देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच में आरोप सिद्ध पाए गए। निलंबन के दौरान ग्राम पंचायत की चल-अचल संपत्ति बहुमत प्राप्त पंचों को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। करीब 12 साल से चल रहे इस विवाद में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हुई है।
विज्ञापन

गांव सातंडी निवासी विनोद कुमार ने वर्ष 2014 में तत्कालीन एसडीएम इंद्री के समक्ष सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संबंधित लोगों ने पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रखा है। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने पर मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया। विनोद कुमार ने वर्ष 2025 में सिविल रिट याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल रिट याचिका के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने मौलिक अधिकारों या अन्य विधिक अधिकारों के हनन पर सीधे उच्च न्यायालय (अनुच्छेद 226) या सर्वोच्च न्यायालय (अनुच्छेद 32) का दरवाजा खटखटा सकता है।

हाईकोर्ट ने 17 फरवरी 2025 को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दी थी। सरकार ने अदालत को बताया था कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इसे छह माह में तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed