फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sarakaaree naukaree lagavaane ke naam ainthe nau laakh rupaye

14. सरकारी नौकरी लगवाने के नाम ऐंठे नौ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
sarakaaree naukaree lagavaane ke naam ainthe nau laakh rupaye
करनाल। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुरुक्षेत्र के युवक से नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 12 अन्य युवाओं से भी इसी तरह लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के सारसा गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनका घरौंडा के गांव रसीन में सोहन लाल के साथ आना जाना है। सोहन लाल ने उनकी घरौंडा की प्रवेश कुमारी, अरविंद, विनोद और जनक के साथ मुलाकात कराई। उन्होंने बताया कि वे सरकारी नौकरी लगवाते हैं। उनसे भी नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये मांगे। नवंबर 2014 में उनसे पूरी रकम ले ली गई। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगवाई और न ही ऐसे वापस दिए। उन्हें अब पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और आरोपी अन्य बच्चों से भी ऐसे ही पैसे ऐंठते हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि सुखबीर निवासी गांव जमालपुर से तीन लाख, परमजीत वासी गांव हसनपुर से पांच लाख, सोहन लाल निवासी गांव रसीन से पांच लाख, दर्शन निवासी गांव हसनपुर से 11 लाख, रणबीर निवासी गांव हसनपुर से 4.50 लाख, रमेश कुमार निवासी गांव जमालपुर और विनोद निवासी हसनपुर से आठ लाख व सुनील वासी बसताडा, गुरप्रीत सिंह वासी गांव गढ़ी खजूर, प्रमोद जागड़ा निवासी घरौंडा, संदीप शर्मा निवासी गांव पनौड़ी और लखबीर निवासी डेरा कापड़ो से भी 12 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed