फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation and firefighters surround the cabinet minister's residence

Karnal News: सफाई और दमकलकर्मियों ने कैबिनेट मंत्री आवास का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and firefighters surround the cabinet minister's residence
सफाई कर्मचारियों से बात करते परिवहन मंत्री अनिल विज।
मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को जिलेभर के सफाई और दमकल कर्मियों ने लंबित मांगों के समर्थन में रोष रैली निकाली। यह रैली ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची जहां कर्मचारियों ने घेराव व प्रदर्शन किया।
रैली में अंबाला सिटी, छावनी, नारायणगढ़, बराड़ा और मुलाना से काफी संख्या में नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका के कर्मचारी एकजुट हुए। सुरक्षा के मद्देनजर मंत्री आवास के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यूनियन के प्रधान ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने काफिले के साथ कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी जायज मांगों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन रहेगा जारी, 13 को राज्य स्तरीय पंचायत
यूनियन के प्रधान सेवाराम बोहत और पापिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 सितंबर तक जिलेभर में जिला स्तरीय न्याय पंचायतों का आयोजन होगा। वहीं, 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत बुलाई जाएगी, जहां मुख्यमंत्री के समक्ष न्याय की गुहार लगाई जाएगी। कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 31वें दिन में प्रवेश कर गई है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

सफाई कर्मचारियों से बात करते परिवहन मंत्री अनिल विज।

सफाई कर्मचारियों से बात करते परिवहन मंत्री अनिल विज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed