फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sandeep Choudhary again becomes head in District Bar Association elections

Karnal News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में संदीप चौधरी फिर बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Choudhary again becomes head in District Bar Association elections
- उपप्रधान पद पर गोपाल चौहान और संयुक्त सचिव अमरजीत धानिया चुने, समर्थकों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के शुक्रवार को चुनाव कराए गए और देर शाम मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रधान पद के लिए संदीप चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया। वह लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। संदीप चौधरी को 1244 मत तो उनके प्रतिद्वंद्वी चांदवीर मढान को 479 वोट ही मिल पाए। संदीप चौधरी के प्रधान बनते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और ढोल की थाप पर जश्न मनाया।
जिला बार एसोसिएशन करनाल का चुनाव प्रधान पद समेत पांच पदों के लिए हुआ। शाम 4:30 बजे मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती हुई। करीब आठ बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। उपप्रधान पद पर गोपाल चौहान, संयुक्त सचिव अमरजीत धानिया, कोषाध्यक्ष मनोज गांधी और विकास संधू महासचिव चुने गए। चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए आरओ दलबीर सिंह, एआरओ बृजभूषण शर्मा, गुलजार पॉल, अभिषेक चौधरी, जितेंद्र वीर सिंह और अनुज गुप्ता ने बताया कि प्रधान बने संदीप चौधरी को 1244 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चांदवीर मढान को 479 वोट मिले। उपप्रधान गोपाल चौहान को 587 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे हरीश आर्य को 452 वोट मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार महासचिव बने विकास संधु को 733 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे नवीन राणा को 540 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज करते हुए अमरजीत धानिया ने 1023 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रही कविता दत्त को 672 वोट मिले। जीत की खुशी में समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप पर समर्थक विजेताओं के साथ थिरकते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के हित में करेगे कार्य
शत-प्रतिशत सत्य की जीत है। डरा धमका कर आप किसी से वोट नहीं ले सकते। व्यक्ति दिल से वोट देता है। एक साल में लोगों का दिल जीता है। मैं अपने समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। वकीलों के उनके चैंबर जरूर मिलेंगे। मुख्यमंत्री भी जल्द हमारे बीच आएंगे। वकीलों के हित में हमेशा कार्य किया जाएगा।
संदीप चौधरी, प्रधान जिला बार एसोसिएशन करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed