फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Samrat targeted three gold in shooting

Karnal News: शूटिंग में सम्राट ने तीन स्वर्ण पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Samrat targeted three gold in shooting
शूटिंग में सम्राट ने तीन स्वर्ण पर साधा निशाना
- दिल्ली में आयोजित हुई हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में दिखाया दम
विज्ञापन

- अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में लेगा हिस्सा
मुकेश राणा
करनाल। शूटर सम्राट राणा ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम राेशन किया है। 16 से 23 जून तक दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें मूलरूप से उपलाना गांव के रहने वाले सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेते हुए जूनियर, सीनियर और यूथ में तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा। इससे पहले भी जिले का यह होनहार बेटा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक पर निशाना लगा चुका है।
18 वर्षीय सम्राट ने 12वीं की पढ़ाई प्रताप स्कूल से की। घर में उनके पिता अशोक राणा, माता सुषमा देवी, दो बहनें और सबसे छोटा सम्राट है। जो पढ़ाई के साथ निशानेबाजी के गुर भी सीख रहा है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सम्राट दिल्ली जाएगा। जिसके चयन ट्रायल दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 29-30 को लिए जाएंगे। उसके बाद सम्राट आगे का सफर तय करेंगा। सम्राट करनाल के सेक्टर-32 स्थित नर्सी विलेज में अपने पिता की शूटिंग रेंज में ही निशानेबाजी के गुर सीख रहे हैं। इसके लिए वह सुबह और शाम करीब छह घंटे तक कड़ा अभ्यास करते है।
विज्ञापन

पिता का शौक बना बेटे की प्रतिभा

विधानसभा क्षेत्र असंध के गांव के रहने वाले सम्राट के पिता अशोक राणा अपने शौक के लिए शूटिंग करते थे। घर में पुश्तैनी राइफल हाेने के कारण उनके मन में शूटिंग करने की जिज्ञासा ने जन्म लिया। उसके बाद वह अपने शौक के लिए निशानेबाजी करने लगे। हालांकि अशोक ने कभी किसी इवेंट में भाग नहीं लिया लेकिन जब सम्राट बड़ा हुआ तो उसने अपने पिता के इस शौक को अपनी प्रतिभा बनाने का निर्णय लिया और आज 18 वर्षीय सम्राट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में पदक लाना लक्ष्य
सम्राट ने बताया कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आना है। जिसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिता अशोक राणा और माता सुषमा को अपने बेटे पर नाज है। उन्होंने बताया कि बेटे की शूटिंग के लिए ही उन्होंने करनाल शहर में आने का निर्णय लिया। पिता अशोक अपनी खुद की शूटिंग के अलावा अपनी पुश्तैनी जमीन में खेतीबाड़ी भी करते हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान सम्राट के कॅरियर बनाने पर है।

सम्राट की उपलब्धियां
सम्राट राणा ने मानव रचना ओपन चैंपियनशिप 2019 फरीदाबाद में कार जीती, स्टेट चैंपियनशिप दिल्ली 2021 में स्वर्ण, स्कूल नेशनल गेम भोपाल 2019 स्वर्ण, नेशनल चैंपियनशिप 2019 भोपाल स्वर्ण, खेलो इंडिया गुवाहाटी 2021 में रजत, खेलो इंडिया 2022 दिल्ली रजत, भारतीय टीम चयन ट्रायल दिल्ली 2021, 2022 में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में टीम स्वर्ण पदक व मिक्स टीम में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed