{"_id":"674b7f3eb31a203e3f096788","slug":"saman-won-silver-medal-in-national-level-wrestling-competition-karnal-news-c-18-knl1008-530204-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्र स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में समन ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्र स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में समन ने जीता रजत पदक
Sun, 01 Dec 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। कर्ण नगरी के उभरते हुए खिलाड़ी समन राणा ने कुश्ती की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उचाना गांव के छोरे समन ने कुश्ती की अंडर 16 आयु वर्ग में 58 किलोग्राम की कुश्ती के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र, दूसरे में हिमाचल-प्रदेश तथा तीसरे में उत्तर प्रदेश के पहलवानों को हराया। चौथे मुकाबले में वह राजस्थान के पहलवान से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
उचाना गांव में पहुंचने पर समन का फूल-मालाओं व ढोल के साथ स्वागत किया गया। समन की उपलब्धि पर हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचा। उन्हें बधाई देने लिए कुंजपुरा से प्रधान सुशील राणा, उचाना से राममूर्ति पहलवान, मंगलौरा से अखाड़ा संचालक सतबीर पहलवान मौजूद रहे। कोच सुनील राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगरा में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित हुई, जिसमें 28 राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया।
करनाल से कुश्ती में शामिल हुए समन ने अपनी प्रतिभा के दम पर जीत का परचम लहराया। उन्होंने बताया समन साढ़े चार साल से मंगलौरा गांव के अखाड़े में उनके पास अभ्यास करता है। उनके पिता संजय सड़क दुर्घटना में लकवाग्रस्त हो गए थे उनकी मां गृहणी है। दो बहनों का इकलौता भाई समन सभी विषम परिस्थितियों व मुफलीसी को मात देते हुए रोजाना की कड़ी मेहनत से उभरती प्रतिभा की मिसाल बनकर उभरा है।
विज्ञापन
समन जब कुश्ती सीखने आया था तो वह 12 साल का था, अब वह 16 साल का हो गया है। वह गांव के ही राजकीय उच्च विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहा है। घर की परिस्थितियों ऐसी नहीं है कि वह कुश्ती में निरंतर अभ्यास कर पाए। सभी बाधाओं को मात देकर समन अपनी काबिलियत के दम पर नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। संवाद
ये रहीं उपलब्धियां
2023 में हिसार के मिर्चपुर गांव में आयोजित स्कूली कुश्ती में कांस्य पदक जीता। 2024 में जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पंचकूला में हरियाणा अखाड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिला स्तर व स्कूल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे।