फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Salute to the heroes of the 1971 war, respect to their families

Karnal News: 1971 युद्ध के वीरों को किया नमन, परिजनों का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Salute to the heroes of the 1971 war, respect to their families
शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धंजली देते ऐडीसी सोनू भाट। प्रवक़्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल/निसिंग। जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को सैनिक विश्राम गृह के सभागार में विजय दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट पहुंचे। उन्होंने वीर हीदों को नमन करते हुए शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद पूर्व सैनिकों ने भी शहीदों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने स्वागत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि वे भी आर्मी परिवार से हैं और बचपन से ही आर्मी के प्रति उनके जहन में विशेष सम्मान है। वे स्वयं भी एक सैनिक बनकर देश सेवा करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि यह 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में प्राप्त महान विजय की स्मृति के क्षणों को ताजा करने व अपनी महान सशस्त्र सेनाओं के प्रति अपना प्यार व उनके बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन

आज गर्व का दिन : एडीसी


एडीसी ने बताया कि आज से ठीक 54 वर्ष पूर्व स्वतंत्र भारत की सशस्त्र सेनाओं ने गौरवमय इतिहास का सबसे सुंदर स्वर्णिम पृष्ठ लिखा था। आज के ऐतिहासिक दिन 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93000 सैनिकों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के विपुल भंडार सहित अपने कमांडर जनरल एएके नियाजी सहित भारतीय सेना के सम्मुख ढाका में आत्मसमर्पण किया था। कितने गौरवमय थे वे क्षण जब भारत की प्रतिष्ठा अपनी चरम सीमा को छू रही थी। एक स्वतंत्र व प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हो चुका था। इतनी बड़ी जीत के पीछे हमारी सशस्त्र सेनाओं की अभूतपूर्व वीरता, बलिदान व शौर्य की गौरव गाथा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन्हें मिला सम्मान

महान विजय दिवस कार्यक्रम में युद्ध वीरांगना ओमपति देवी पाढा, मनभरी देवी बड़थल, कृपाल कौर असंध, सरबजीत कौर जुंडला, सावित्री देवी राहड़ा, जसबीर कौर निगदू, सरोज देवी कोहंड, जसबीर कौर आरके पुरम करनाल, सुनहरा देवी बड़ौता, प्रकाशवती ब्रास, राजबती देवी बजीदा जाट्टान, दलजीत कौर काछवा, उर्मिला देवी कुरलन, सुमनलता कल्हेड़ी, शालू ब्रास, रमनप्रीत कौर रंबा, अरूणा रानी डींगर माजरा, रेशमा देवी बस्सी अकबर पुर, सुदेश देवी शक्ति पुरम करनाल और पूनम खेड़ी मान सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रणधीर सिंह, कर्नल बी एस बिंद्रा, कर्नल राजबीर सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, कर्नल संदीप कपूर, कर्नल जेपी सिंह, ग्रुप कैप्टन प्रमोद, कमांडर एसएस मान अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed