{"_id":"67881d1673abb63ad904dbfe","slug":"salary-of-two-sanitation-workers-deducted-for-negligence-notice-issued-to-supervisor-karnal-news-c-18-knl1008-561185-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मियों का वेतन काटा, सुपरवाइजर को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मियों का वेतन काटा, सुपरवाइजर को नोटिस जारी
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को दूसरे दिन भी शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कर्ण गेट क्षेत्र के बाद मेरठ रोड, सेक्टर-6 मार्केट, निर्मल कुटिया रोड, अस्पताल रोड तथा माल रोड आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों की हाजिरी भी चेक की। लापरवाही मिलने पर एक सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया, साथ ही एक दरोगा सहित दो सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दिए।
सेक्टर-6 क्षेत्र के सुपरवाइजर सतपाल द्वारा बताए गए उपस्थित कर्मचारियों की संख्या में से दो सफाईकर्मी कम मिले, जिस पर निगमायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। सुपरवाइजर को भी इसके लिए जिम्मेदार माना गया। निरीक्षण में उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कूड़ा-कचरा संग्रहण करने वाले टिप्परों के चालकों से बात की और जीपीएस सिस्टम को चेक किया। टिप्परों के जरिये नागरिकों को सुनाई जाने वाली कूड़ा डालने की उद्घोषणा और प्रसारित होने वाले स्वच्छता गीत को भी सुना। कुछ जगहों पर एजेंसी के सफाईकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा भरते नजर आए, उनकी कारगुजारी देखी और निर्देश दिए की कूड़े से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को तरपाल से ढककर ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में लेकर जाएं। मुख्य सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सफाई के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि कूड़े-कचरे की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित हो।
निगमायुक्त ने अपील की कि नागरिक भी व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग देते रहें। वह कचरे को सड़क पर या इधर-उधर न फैंके, बल्कि उसे कचरा संग्रहण वाहन, डस्टबिन या रेहड़ी में ही डालें। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, इससे उसका उपयुक्त निस्तारण संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि शहरवासी स्वच्छ करनाल-स्वस्थ करनाल के स्लोगन को याद रखें।
विज्ञापन
-- -- -
अच्छा कार्य करेंगे तो मिलेगा पुरस्कार
- निगमायुक्त ने बताया कि सफाई शाखा के अधिकारी, कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था रोजाना चेक करेंगे। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को दंडित भी किया जाएगा।