फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Salary of 450 employees of the district stopped

Karnal News: जिले के 450 कर्मियों का रुका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Salary of 450 employees of the district stopped
- कर्मचारियों ने जताया रोष, बोले- सोमवार से रोजाना होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुरुक्षेत्र में 11 साल पहले हुए एक हादसे की वजह से करनाल के सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का दो माह से वेतन रोक दिया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों ने बैठक कर धरना प्रदर्शन भी किया। हालांकि बाद में विभाग अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे 15 तारीख तक वेतन जारी करवा देंगे। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने बताया कि वेतन को रोकने का मामला कुरुक्षेत्र के एक हादसे से जुड़ा है। 11 साल पहले कुरुक्षेत्र की नहर में करनाल के एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई थी। कोर्ट ने सिंचाई विभाग को आदेश जारी किए थे कि मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। सिंचाई विभाग ने लापरवाही बरती और यह मुआवजा राशि जारी नहीं की। अब कोर्ट ने दोबारा आदेश जारी कर 77 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। आदेशों के मुताबिक जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता तब कर्मचारियों का वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा। इसी वजह से करनाल के कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग सर्कल कार्यालय माल रोड पर दो घंटे बैठक की। जिसमें जिला प्रधान रंगलाल संधू, जिला सचिव रोहताश खोखर, कृष्ण चंद शर्मा, सेवाराम बड़सर, सुरेश शर्मा, रमेश कुमार, सतीश कुमार व दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed