{"_id":"692366dd6563c68ee8003c82","slug":"sahil-won-gold-in-the-national-wrestling-competition-karnal-news-c-18-knl1018-786689-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में साहिल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में साहिल ने जीता स्वर्ण
Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
श्री जगदंबा पंखा दंगल की बओर से रामलीला मैदान में आयोजित दंगल में एक दूसरे से पेंच फसाएं पहलवान
घरौंडा।
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के 13 वर्षीय खिलाड़ी साहिल त्यागी ने 72 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। 14 से 16 नवंबर तक हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में साहिल ने राजस्थान के पहलवान को हराया।
साहिल रविवार को अपने पैतृक गांव पुंडरी पहुंचे। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाई। उनके बड़े भाई राहुल त्यागी ने कहा कि साहिल ने गांव, जिला और राज्य का मान बढ़ाया है। यह पल उनके लिए गर्व का विषय है। कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुकुल के नौ बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि साहिल पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन रखते हुए मेहनत करते हैं। इसी कारण वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर सरपंच सूरजभान, कैप्टन मनीराम, ब्लॉक समिति सदस्य राम भूल, वीरेंद्र पंडित, प्रेम त्यागी, अशोक त्यागी मौजूद रहे।