फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SAD Azad will contest HSGPC elections

Karnal News: शिअद आजाद लड़ेगा एचएसजीपीसी चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
SAD Azad will contest HSGPC elections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनावों में हाल ही में गठित शिरोमणि अकाली दल आजाद अपने उम्मीदवारों को उतारेगा। यह दल पंथ के लिए काम करेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह दादूवाल ने इसका एलान किया।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनकी माताजी की बरसी पर पंथ के महापुरुषों की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल आजाद का गठन किया गया था। अभी इसके पांच संयोजक मनोनीत हैं, वे रविवार को अमृतसर जाएंगे। वहां श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन कर श्री अकाल तख्त का आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद हरियाणा आकर बैठक करेंगे। सभी जत्थेबंदियों के मशवरे के बाद प्रधान की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को करनाल पहुंचे दादूवाल ने पत्रकारों को बताया कि शिरोमणि अकाली दल आजाद प्रदेश में अपने पदाधिकारियों की घोषणा करेगा। उसके बाद चुनावों के लिए 40 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल आजाद सिखों के मसलों को सुलझाने के लिए पहल करेगा। यह दल सिख पंथ की आवाज बनेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास अजराना के मामले में शिकायत आई हैं, यह पारिवारिक मामला हैं। इसकी जांच की जाएगी। एचएसजीपीसी के चुनावों के लिए संगत वोट बनवाए। हरियाणा में सिखों की आबादी आठ लाख है लेकिन वोट दो लाख भी नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम नायाब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कमेटी के चुनाव जल्द करवाने का भरोसा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed