{"_id":"67b0fbd95d273e0c520991b1","slug":"sachkhand-is-three-hours-late-and-passenger-is-two-hours-late-karnal-news-c-18-knl1008-581943-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सचखंड तीन तो पैसेंजर दो घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सचखंड तीन तो पैसेंजर दो घंटे लेट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-अंबाला मार्ग पर एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तक आधे से तीन घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
इससे उत्तर रेलवे मंंडल का रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। शनिवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस शनिवार को तीन घंटे की देरी से पहुंची। ये ट्रेन करनाल स्टेशन पर 2:46 के बजाए शाम को 5:48 पर पहुंची। ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से आवागमन कर पाई। ये ट्रेन सुबह साढ़े 10 बजे के बजाए साढ़े 12 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंची।
पश्चिम एक्सप्रेस आम्रपाली एक्सप्रेस और एकता एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से चली। मालवा एक्सप्रेस, फाजिल्का एक्सप्रेस और शान ए पंजाब भी आधे घंटे के बाद पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।