{"_id":"68b34c3d28d838842e02c0b6","slug":"rural-players-dominate-kabaddi-karnal-news-c-246-1-sknl1020-143049-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कबड्डी में ग्रामीण खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कबड्डी में ग्रामीण खिलाड़ियों का दबदबा
Sun, 31 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही वार्षिक जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी के मुकाबले करवाए गए। किसी भी आयु वर्गों में शहरी खिलाड़ियों को स्थान नहीं मिल पाया। सभी आयु वर्गाें में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। ग्रामीण छोरे ही नहीं छोरियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मैच में देरी के कारण लड़कियों की प्रतियोगिता शाम तक जारी रही।
शिक्षा विभाग की वार्षिक खेलकूृद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता तलाकौर के राजकीय विद्यालय के मैदान में करवाई गई।
सबसे पहले लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इस आयु वर्ग में कुछ छह टीमों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबले में सरस्वतीनगर की टक्कर खंड जगाधरी की टीम से हुई। सरस्वतीनगर ने जगाधरी को हराकर प्रथम स्थान पाया। जगाधरी टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अन्य किसी श्रेणी में जगाधरी खंड की टीम फाइनल में नहीं पहुंची। इसके बाद अंडर-17 श्रेणी में भी ग्रामीण टीम विजेता रही। इस आयु वर्ग में खंड व्यासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर सरस्वतीनगर की टीम रही। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग में भी ग्रामीण छोरों का दबदबा रहा। इस आयु वर्ग में व्यासपुर ने पहला स्थान पाया और साढौरा खंड की टीम ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
देर से हुए लड़कियों के मैच, नहीं हो सके अंतिम मुकाबले
बारिश के कारण तलाकौर स्कूल का मैदान गीला है। दूसरे दिन लड़कियों के मैच देरी से करवाए गए। लड़कियों के मैच दोपहर बाद शुरू हुए। लड़कियों के भी अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के मैच करवाए गए। इसमें सभी खंडों की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक आयु वर्ग में छह टीमें भाग ले रही हैं। देरी से शुरू होने के कारण लड़कियों के अंतिम मुकाबले नहीं हो पाए।