फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ruchika's team wins first prize in the competition for food products made from wheat and barley

Karnal News: गेहूं एवं जौ से निर्मित खाद्य उत्पाद प्रतियोगिता में रुचिका की टीम को प्रथम पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ruchika's team wins first prize in the competition for food products made from wheat and barley
कार्यक्रम को संबोधित करते पद्मश्री भारत भूषण त्यागी। संस्‍‌थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान का 12वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रेखा मलिक, वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता व डॉ. रिंकी के नेतृत्व में तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गेहूं एवं जौ से निर्मित खाद्य उत्पाद प्रतियोगिता में रुचिका शर्मा की टीम को प्रथम, जीनत वधवा की टीम को द्वितीय और निशु राघव की टीम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं, धन की खोज प्रतियोगिता में सेठपाल की टीम को प्रथम, राजेश कुमार की टीम को द्वितीय व हर्ष देव चौधरी की टीम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. नीरज कुमार को प्रथम, डॉ. चंद्र नाथ मिश्र को द्वितीय व साहिल कुंडू को तृतीय पुरस्कार और कोमल दहिया व डॉ. हनीफ खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार, तकनीकी अधिकारी नंद लाल को उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान से प्रकाशित होने वाली वार्षिक पत्रिका गेहूं एवं जौ स्वर्णिमा में प्रकाशित लेखों और उनके लेखकों को भी उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने पर सुंदर लाल को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के मेरठ के सियाना से पद्मश्री भारत भूषण त्यागी रहे। उन्होंने कृषि मौलिक नीति एवं कृषि शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श करते हुए कहा कि अनुसंधान परियोजनाओं को दिशा दी जाए। अनुसंधान की मौलिक प्रवृति को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जो कार्य करने व जीवन जीने के अनुकूल हो। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह व डॉ. शिव कुमार यादव ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed