फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 99,999 cheated in the name of activating credit card

क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के नाम पर ठगे 99,999 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 99,999 cheated in the name of activating credit card
शिव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी अवतार सिंह ने साइबर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई से क्रेडिट कार्ड आना था। उसके पास छह सितंबर को फोन आया कि वह ब्लू डार्ट कंपनी से बोल रहा है। कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड डिएक्टिवेट हो गया है। उसने कहा कि वह उसे एक लिंक भेज रहा है। उस लिंक को उनके डिलीवरी ब्वाय के नंबर पर भेज दो और पांच रुपये एक्टीवेट चार्ज के रूप में भेजो। ऐसा करते ही उसके खाते से 99 हजार 999 रुपये कट गए। उस समय उसके पास पैसा कटने का मैसेज नहीं आया। सात सितंबर को फिर उसके पास फोन आया कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट है अब लिंक पर क्लिक कर पांच रुपये एक्टीवेट चार्ज भेज दो। उसे शक हुआ तो उसने अपना खाता चेक किया। जिसमें से छह सितंबर को 99 हजार 999 रुपये कटे थे। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed