फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 7.82 lakh cheated online by middleman

Karnal News: आढ़ती से ऑनलाइन ठगे 7.82 लाख रुपये

Sat, 01 Apr 2023 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Apr 2023 03:37 AM IST
विज्ञापन
Rs 7.82 lakh cheated online by middleman
करनाल। एक शातिर ठग ने ऑस्ट्रेलिया से आढ़ती के बेटे का दोस्त बताकर 7.82 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने आढ़ती को दोस्त की मां के बीमार होने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। आढ़ती आरोपी के झांसे में आ गया और उसके खाते में लाखों रुपये भेज दिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आढ़ती ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

रायसन निवासी समय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निगदू अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान करता है। उसरा बेटा पर्थ, ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। उसका दोस्त आमूपुर निवासी सोनू उनके घर पर आता-जाता था। सोनू भी मेलबर्न गया हुआ है। 30 मार्च को आढ़ती दुकान पर था। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। आरोपी ने खुद को सोनू बताया और कहा कि दोस्त गुरबचन की मां बीमार है और मोहाली के फोर्टीज अस्पताल में भर्ती है। उसे 3.32 लाख रुपये की जरूरत है। बाद में वह पैसे वापस कर देगा। आरोपी के फोन के बाद आढ़ती के पास गुरबचन का फोन आया। उसने पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। आढ़ती ने बताए खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद आरोपी सोनू का दोबारा से फोन आया और बोला कि वह उसके खाते में 7.70 लाख रुपये भेज रहा है। आरोपी ने बाद में आढ़ती को रकम की स्लिप भी भेज दी। बाद में आरोपी ने 4.50 लाख रुपये गुरबचन को भेजने के लिए कहा। आढ़ती ने आरोपी के बताए खाते में रकम भेज दी। इस तरह आरोपी ने कुल 7.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने धोखाधड़ी की जानकारी होने पर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed