{"_id":"6629b7b2fecaa42fd7070cc6","slug":"rs-78-lakh-grabbed-in-the-name-of-sending-it-to-america-karnal-news-c-18-knl1008-375217-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 78 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 78 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अमेरिका का वर्क वीजा देने के नाम पर एक परिवार के साथ 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ज्योति नगर निवासी गुरमुख सिंह ने बताया कि उसकी बेटी हरदीप कौर की शादी पटियाला निवासी इंद्रप्रीत सिंह के साथ हुई। शादी के बाद
उसका दामाद इंदरप्रीत सिंह संधू उसके साथ करनाल में रहता है। उनके पास एक बेटी है। एक दिन वह आरोपियों से मिला तो उन्होंने कहा कि वे विदेश भेजने का काम करते हैं। तो वह उनकी बातों में आ गया और उसने अपने दामाद, बेटी व उनकी बेटी को अमेरिका भेजने के बारे में पूछा तो उन्होंने एक नंबर में 80 लाख रुपये का खर्चा बताया। इसके बाद उनकी 78 लाख रुपये में बात हो गई।
आरोपियों ने बताया कि वह पहले यूरोप भेंजेंगे। उसके बाद अमेरिका का वर्क वीजा लगवा देंगे। 28 जुलाई 2022 को आरोपियों ने टिकट कराया तो पता चला कि टिकट दुबई का है। इस बारे में उनकी आरोपियों से बहस भी हुई। आरोपी बोले कि दुबई से यूरोप का वीजा मिलेगा। वह उनकी बातों में आ गए और बच्चों को भेज दिया। आरोपियों ने उसके बच्चों को डराया धमकाया और उनसे रुपये मंगवाए। उन्हें कुछ न हो जाए इस डर से उन्होंने अलग-अलग समय में 78 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। अब उसके दामाद ने बताया कि उन्हें हंगरी से सर्बिया वहां से रोमानिया फिर आस्ट्रिया छोड़ दिया था। इसके बाद सभी रिश्तेदार की मदद से इटली पहुंचे और वहां से स्पेन चले गए। अब पुर्तगाल में हैं, उनके पास पासपोर्ट भी नहीं है और वह कहीं आ जा नहीं सकते न वापस आ सकते हैं।