फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 4.56 lakh cheated in the name of completing the task in the app

एप में टास्क पूरे करने के नाम पर 4.56 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.56 lakh cheated in the name of completing the task in the app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। टोरस एप पर टास्क पूरे करने के नाम पर एक महिला से 4.56 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक महिला ने साइबर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त को फेसबुक पर विजिट फॉर ऑनलाइन जॉब के लिए टोरसवर्कडॉटकॉम लिंक आया। उसने उस लिंक पर क्लिक करके अपना व्हाट्सएप नंबर व बैंक अकाउंट की डिटेल दे दी। उसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने टोरस एप का लिंक एप फाइल में भेजा, उसके बाद उन्होंने कंपनी रजिस्टर्ड के सर्टिफिकेट उसके टेलिगाम नंबर पर भेजे। जिसके बाद उसने उन पर विश्वास कर लिया और एक व्हाट्सएप नंबर से चैट हुई। उन्होंने टोरस एप उसके मोबाइल में इंस्टॉल करवा दिया। उस एप पर कुछ टास्क दिए थे, जो कुछ लेवल में बंटे थे।
विज्ञापन

जब उसने एप इंस्टॉल किया तो उसके पास एप में दो हजार रुपये आ गए। उसके बाद उसने लेवल एक के टास्क पूरे करने के लिए अपने खाते से 109 रुपये एप अकाउंट में डाले और जब लेवल एक के सारे टास्क पूरे हो गए तो उसके खाते में 330 रुपये आ गए। इसके बाद उसने लेवल दो के टास्क पूरे करने के लिए अपने खाते से 306, 127, 1223 रुपये अपने एप अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब लेवल दो के सारे टास्क पूरे हो गए तो उसके खाते में 2,157 रुपये आ गए। फिर लेवल तीन के टास्क पूरे करने के लिए उन्होंने उससे धोखे से 400, 719, 500, 100, 7628, 24,280, 70,000 व 2846 रुपये एप अकाउंट में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क पूरा होने पर रिफंड करने का दिया आश्वासन
महिला ने बताया कि टास्क पूरा होने के बाद उसने अपने पैसे रिफंड करने को कहा तो उन्होंने कहा कि अभी इस लेवल का एक ऑर्डर बचता है, पहले वह पूरा करो, तभी पैसे रिफंड होंगे और इस बहाने से उन्होंने उससे 12 अगस्त को 25 हजार रुपये, 13 अगस्त को 75 हजार रुपये, 25 हजार रुपये व 14 अगस्त को 712, 25 हजार, 50 हजार, 1900, एक हजार, 50 हजार, 20 हजार रुपये और 15 अगस्त को 50 हजार रुपये डलवा लिए।

फर्जी बैलेंस दिखाकर ठगे रुपये
महिला ने बताया कि ठग ने उसके एप पर फर्जी बैलेंस दिखाकर उससे धीरे-धीरे एप में चार लाख 56 हजार 402 रुपये लगवा दिए। जब वह टास्क पूरा कर रही थी तो उसके एप पर सात लाख रुपये दिख रहे थे। वह टास्क पूरा करने के चक्कर में उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed