फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 28.55 lakh grabbed on the pretext of sending it to Spain

Karnal News: स्पेन भेजने का झांसा देकर 28.55 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 28.55 lakh grabbed on the pretext of sending it to Spain
- जीजा और साले को नेपाल के रास्ते ले जाकर कई देशों में घुमाते रहे
विज्ञापन

- जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से ऐंठे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। युवक और उसके जीजा को स्पेन भेजने का झांसा देकर 28.55 लाख रुपये हड़प लिए। रकम लेने के बाद आरोपी दोनों को स्पेन भेजने के बजाए विभिन्न देशों में घुमाते रहे और परिजनों से रुपये ऐंठते रहे। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
अमूपुर गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बरास गांव का रहने वाला देवेंद्र उर्फ काला उसका परिचित है। देवेंद्र ने उसके बेटे मनीष और उसके साले रूप को स्पेन भेजने का वादा किया। इसके लिए आरोपियों ने 32 लाख रुपये मांगे। जून 2023 में दोनों से आरोपियों ने दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने पीड़ितों से आठ लाख रुपये पहले ले लिए और बाकी रकम विदेश पहुंचने के बाद देने का वादा किया। इसके बाद आरोपी देवेंद्र और उसके साथियों ने दोनों को दिल्ली बुलाया और एयरपोर्ट ले गए। युवकों को स्पेन जाना था मगर आरोपी उन्हें नेपाल ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद नेपाल के रास्ते अलग-अलग देशों में घुमाते रहे। इसी दौरान जीजा और उसके साले को जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने 20.55 लाख रुपये और ऐंठ लिए। इस तरह आरोपियों ने 28.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र उर्फ काला, पवित्र, सुनील दत्त, प्रतीक खन्ना और प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed