फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   roared pwd mechanical workers

Karnal News: गरजे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी

Sat, 25 Nov 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
roared pwd mechanical workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी सेक्टर 12 फव्वारा पार्क में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने बैठक के उपरांत लघु सचिवालय की ओर कूच किया। वहां कर्मचारियों 20 मिनट तक सरकार के खिलाफप्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनके हितों का हनन करके तीनों यूनिटों लोक निर्माण, सिंचाई, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इस दौरान सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला के खुद ही समय देकर समय पर न पहुंचने पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों के दोबारा जोरदार नारेबाजी करने पर सीएम प्रतिनिधि ने अपने सहायक को ही ज्ञापन लेने भेज दिया।
विज्ञापन


प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों को निरंतर अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति सरकार नकारात्मक रवैया अपना रही है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में हरियाणा सरकार के खिलाफ भारी रोष है। प्रांतीय नेताओं ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र हरियाणा सरकार संगठन नेतृत्व को बातचीत के लिए बुलाकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती तो संगठन द्वारा आगामी समय में संघर्ष की रणनीति बनाकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन रणवीर दलाल, प्रांतीय वरिष्ठ प्रधान जिले सिंह भडाना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन रजाना व प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता सुरेंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित किया। धरने में बलजीत शर्मा, रामकुमार, प्रजापत, रामनिवास शर्मा, सुभाष नारनौल, राकेश गौतम, पूर्व प्रांतीय चेयरमैन उत्तम सिंह मलिक, राजेश मदान, राजेंद्र कुटेल, जसवीर आर्य, मंदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed