फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways will run six special buses for women

रोडवेज महिलाओं के लिए चलाएगा छह विशेष बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run six special buses for women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम शहरी बस सेवा से करीब 2.80 करोड़ का घाटा झेलने के बाद इन बसों को रोडवेज को सौंपने जा रहा है। अब ये छह बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी और महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी। पिछले काफी समय से खड़ी ये बसें कंडम हो रही थी। अब ये दोबारा सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
नगर निगम ने जनवरी 2018 में 1.32 करोड़ रुपये में छह बसें खरीद कर शहरी बस सेवा के नाम से चलाई थी। लेकिन इन बसों का संचालन निगम के लिए घाटे का सौदा बनकर रह गया और हर माह 10 लाख का बोझ निगम के खजाने पर पड़ता रहा। दो साल तक किसी तरह नगर निगम ने बसों का संचालन किया पर लगातार घाटे के बाद इन बसों का संचालन बंद कर दिया। अब उन्हें रोडवेज को सौंपा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

तीन बसें हैं वातानुकूलित
नगर निगम ने 2018 मेें 1.32 करोड़ मेें छह बसें खरीदी थीं। जिनमें तीन वातानुकूलित और तीन सामान्य बसें शामिल थीं। जिन्हें संचालित करने के लिए करीब छह लाख में ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन भी नहीं निकल सका
शहरी बस सेवा योजना में छह बसों पर लगभग 30 चालक-परिचालक तैनात थे जिनका वेतन करीब पांच लाख रुपये प्रति माह था, लेकिन हालात ये रहे कि बसें अपने कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकाल पाईं। जनवरी 2018 में शुरू की गई बसों को करीब दो साल बाद बंद कर दिया गया। नगर निगम को हर माह 10 लाख रुपये का घाटा झेलना पड़ा। लंबे समय से खड़ी बसें कंडम होने के कगार पर हैं।

बसें को रोडवेज को कर रहे हैं हैंडओवर
बसों का संचालन करते हुए नगर निगम को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। अब इन छह बसों को रोडवेज को सुपुर्द किया जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
जितेंद्र मलिक, इंचार्ज शहरी बस सेवा, नगर निगम करनाल
महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी
नगर निगम की छह बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो रही हैं। अलग-अलग रूटों पर की जा रही मांग के अनुसार इन बसों को विशेष रूप से महिलाओं के लिए चलाया जाएगा।
कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed