फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   17-year-old worker dies after falling into a hot water tank at a rice mill

Karnal News: राइस मिल की गर्म पानी की होद में गिरने से 17 वर्षीय मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
17-year-old worker dies after falling into a hot water tank at a rice mill
निसिंग। गुल्लरपुर मार्ग स्थित केसी राइस मिल में गर्म पानी की होदी में गिरने से 17 वर्षीय प्रवासी मजदूर अजीत कुमार की मौत हो गई। वह बिहार के समस्तीपुर जिले के आलमपुर गांव का रहने वाला था और पिछले करीब दो माह से मिल में मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह काम के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

फूफा दिनेश के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे अजीत राइस मिल में काम कर रहा था। इसी दौरान वह गर्म पानी की ड्रायर होदी में गिर गया। उसे बाहर निकालने में मजदूरों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उसे करीब एक बजे सांभली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद साथी मजदूर उसे शाम करीब 5 बजे निसिंग के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. तुषार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निसिंग कृष्ण कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद जांच अधिकारी सुदेश मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके निसिंग पहुंचने तक शव को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed