फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   roadways will go on strike 2 September

आज चलेंगी रोडवेज की बसें दो को होगा चक्का जाम

Tue, 01 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 01 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से रोडवेज यूनियन की हुई बातचीत में
विज्ञापन
एक सिंतबर को होने वाली हड़ताल को वापस लेने का फैसला ले लिया गया है। दो सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा। करनाल रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी को फोन पर बातचीत करके हड़ताल समाप्त करने की सूचना दे दी है। मंगलवार को रोडवेज का चक्का जाम नहीं रहेगा और बसें अपने तय समय पर चलेंगी।

एक दिन के चक्का जाम से करनाल डिपो को 13 लाख रुपये का नुकसान होगा। इस नुकसान की भरपाई डिपो मुश्किल ही कर पाएगा और सालाना आंकड़ों में आमदनी की गिरावट होना तय है। रोडवेज कर्मचारी रामनिवास शर्मा, सुरेश लाठर, सोनी कांबोज, अनिल कुमार, रेवती रमण, अनिल कुमार, महावीर सिंह आदि ने सोमवार दोपहर चक्का जाम करवाने को लेकर मीटिंग की और कर्मचारियों ने चक्का जाम करने की रणनीति बनाई।

 सोमवार देर शाम चंडीगढ़ में बातचीत के बाद कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को बसें चलाने के लिए आदेश दे दिए हैं। फिलहाल अभी दो सितंबर को रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम करने को लेकर मंत्रणा की। दोपहर हुई बैठक में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि सरकरा की तानाशाही के कारण रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी लोगों को परेशान करने में खुश नहीं हैं। जायज मांगों को लेकर वे एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed