{"_id":"6508bba33aa0081aa102106a","slug":"roadways-will-get-17-operators-service-will-increase-on-routes-karnal-news-c-18-knl1008-222100-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोडवेज को मिलेंगे 17 परिचालक, मार्गों पर बढ़ेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोडवेज को मिलेंगे 17 परिचालक, मार्गों पर बढ़ेगी सेवा
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग में गए 15 चालकों को भी इसी माह में वापस लाने की तैयारी, चालक-परिचालक आते ही 20 मार्गों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो में जल्द हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 17 परिचालक भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 15 चालकों को भी वापस लाया जाएगा। इससे परिवहन विभाग का जिले में बेड़ा और मजबूत होगा। नए परिचालक और चालकों के आने से करीब 20 मार्गों पर बस सेवा बढ़ेगी। इससे वर्तमान में बसों पर यात्रियों का दबाव घटेगा और यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।
विदित हो कि करनाल डिपो में वर्तमान में 260 परिचालक हैं। नई भर्ती के बाद इनकी संख्या बढ़कर 277 हो जाएगी। कुछ समय पहले परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने सभी डिपो के परिचालकों की जरूरत का डाटा मांगा था। इसके बाद अलग-अलग डिपो के अनुसार तालिका तैयार कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजा। उस तालिका में करनाल के लिए भी 17 परिचालक मांगे गए हैं।
इधर, कोरोना की दूसरी लहर के समय में 51 चालक एंबुलेंस चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे। इनमें से 15 चालक अभी भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जबकि अन्य वापस आ चुके हैं। इन चालकों को भी वापस लाने के लिए विभाग की ओर से निदेशालय व स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। ताकि अक्तूबर माह में नए परिचालकों के आने के साथ चालक भी वापस मिल जाएं। तो इन्हें अलग-अलग मार्गों पर उतारते हुए बस सेवा में इजाफा किया जा सके। रोडवेज के बेड़े में 151 बसें वर्तमान में मार्ग पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
खड़ी नहीं रहेगी कोई बस
वर्तमान में अन्य स्टाफ की कमी होने के कारण कुछ परिचालकों और चालकों को कार्यालय के काम में भी लगाया गया है। जब नए परिचालक और चालक मिलेंगे तो इससे मार्ग पर चलने वाले कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में वर्तमान में रेस्ट पर गए चालक-परिचालक के समय में जो बस खड़ी रहती है, फिर उस बस को खड़ा रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस निरंतर चलती रहेगी। रोडवेज के बेड़े में करीब 75 बसें नई हैं।
विभाग की तरफ से एचकेआरएन को जो मांग भेजी है, उसमें करनाल के लिए भी 17 परिचालक हैं। इस भर्ती से डिपो के बेड़े को मजबूती मिलेगी। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग में गए 15 चालक भी वापस मांगे गए हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज करनाल