फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways employees will demonstrate today

Karnal News: रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will demonstrate today
डिपो में जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए विरोध में करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन डिपो में जातिवाद को बढ़ावा देने के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरूआत 13 जनवरी को पुराना बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन से होगी। इसमें दूसरी यूनियनों से जुड़े कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल रहेंगे। यूनियन के राज्य महासचिव संदीप बौद्ध और पूर्व प्रधान बलवंत सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि करनाल डिपो में अधिकारी खुलेआम अनुसूचित जाति कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और जातिवाद को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं।

10 जनवरी को कार्य निरीक्षक गोपाल शर्मा की ओर से झूठा आरोप लगाकर एक कर्मचारी को निलंबित करवा दिया गया। इस कारण सभी कर्मचारियों में भारी रोष है। कार्य निरीक्षक ने इस समय सभी कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान कर रखा है। इसी प्रकार से पूर्व में एक अन्य कर्मचारी को भी झूठा आरोप लगाकर निलंबित करवा दिया गया था। विरोध दर्ज करवाने के लिए करनाल डिपो की सभी यूनियन से जुड़े कर्मचारी 13 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed