फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways buses will take bath in Maha Kumbh

Karnal News: महाकुंभ में स्नान कराएगी रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will take bath in Maha Kumbh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए करनाल से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है।
इससे जिले के लोग भी सीधा रोडवेज बस से महाकुंभ मेले में जा सकेंगे। बस संचालन को लेकर रूट और किराया भी तय कर दिया गया है।
हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि एक फरवरी से यह सेवा शुरू की जा रही है। विधायक जगमोहन आनंद बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

बस में प्रतिदिन करनाल के पुराने बस अड्डे से साधारण श्रेणी की बस का प्रयागराज के लिए संचालन होगा। रोजाना डिपो से दोपहर दो बजे प्रयागराज के लिए बस रवाना होगी व अगले दिन प्रयागराज से वापस चलेगी। श्रद्धालु आराम से संगम में डुबकी लगाकर इसी बस से वापस भी लौट सकते हैं। वापसी में यह बस निर्धारित पार्किंग स्थल से ही करनाल के लिए रवाना होगी। करनाल से प्रयागराज का एक तरफ का किराया 1115 रुपये निर्धारित किया गया है। बस यात्रा के लिए बस अड्डे पर स्थित ट्रैफिक शाखा में ऑफलाइन मोड यानी फिजिकल मोड में बुकिंग शुरू की गई है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed