फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways buses will not be able to provide darshan of Mother Goddess during Navratri.

Karnal News: नवरात्र में रोडवेज बस नहीं करा पाएगी देवी मां के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not be able to provide darshan of Mother Goddess during Navratri.
- चुनाव के कारण त्रिलोकपुर सहित अन्य जगहों के लिए नहीं चली विशेष बसें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। इस बार नवरात्र में रोडवेज के करनाल डिपो की बसें भक्तों को देवी मां के दर्शन नहीं करा पाएंगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी और बसों के रिजर्व होने के कारण इस बार नवरात्र पर देवी मां के स्थानों पर जाने के लिए विशेष बस नहीं चलेगी। ऐसे में दर्शनों के लिए भक्तों को सामान्य तरीके से चल रही रोडवेज बस या रेल व अपने निजी वाहनों से देवी मां के दर्शनों के लिए जाना होगा।

हालात यह हैं कि करनाल से कांगड़ा, ज्वाला जी, चामुंडा देवी और नैना देवी के लिए सीधी बस सेवा बंद है। वहीं वैष्णो देवी के लिए भी रोजाना केवल एक बस ही चलती है, जोकि नवरात्र में चलती रहेगी। इसके अलावा त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में लगने वाले मेले के लिए भी फिलहाल कोई बस शुरू नहीं हुई है। अधिकारियों का दावा है कि यदि सवारियों का रुझान दिखा तो बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। अन्यथा चुनाव के बाद ड्यूटी खत्म होते ही बस चला देंगे। त्रिलोकपुर में चौदस तक मां के मंदिर में मेला रहता है। विदित हो कि करनाल रोडवेज के बेड़े में 165 बसें हैं, इनमें करीब 24 बसें चुनावी ड्यूटी में हैं और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन




हजारों की संख्या में जाते हैं श्रद्धालु

तीन अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नवरात्र हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी, त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर, कांगड़ा, ज्वाला जी, नैना देवी, चिंतपूर्णी, शाकुंभरी और चामुंडा देवी जाते हैं। काफी श्रद्धालु बस और रेल से इन स्थानों तक का सफर तय करते हैं। लेकिन इस बार वैष्णो देवी के अलावा अन्य किसी भी स्थान के लिए सीधी बस सेवा वर्तमान में जारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भरठी और धर्मशाला की बस कराती है सफर

हिमाचल प्रदेश के बरठी और धर्मशाला भरठी मार्ग पर चलने वाली बस ही कई देवियों के स्थानों की यात्रा कराती है। बसों की कमी व सामान्य दिनों में इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण इसे पिछले दिनों बंद कर दिया गया था। लेकिन अभी भी इस मार्ग की बस सेवा बंद है। ये बसें कांगड़ा जिला और शाहतलाई भी जाती थी। कांगड़ा जिला में देवी मां के कई स्थान हैं।






वैष्णो देवी के लिए रोजाना सुबह 8.40 बजे बस चलती है। चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी होने और बसें रिजर्व होने के कारण इस बार कोई विशेष बस नहीं चलाई जा रही है। यदि सवारियों का रुझान दिखा तो नौ अक्तूबर से बस सेवा शुरू कर देंगे।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed