फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads will be rejuvenated, will get rid of jam

सड़कों का होगा काया कल्प, जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Roads will be rejuvenated, will get rid of jam
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 33 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पहली करनाल-कैथल मार्ग पुल से घोघड़ीपुर तक पश्चिमी बाईपास का द्वितीय चरण के कार्य हैं, जिस पर 31 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दूसरी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से शेरगढ़ टापू से मोहिदीनपुर तक सड़क शामिल है, जिस पर 2 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं 1 करोड़ 79 लाख 40 हजार में नगर निगम को देने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा खरीदे गए 30 सीएनजी चालित टिप्परों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने ये सौगातें डॉ. मंगलसैन ऑडिटोरियम परिसर से दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में कर्ण लेक से कैथल रोड पुल तक पश्चिमी बाईपास का निर्माण किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण के तहत करनाल-कैथल रोड पुल से घोघड़ीपुर तक इस बाईपास का विस्तार किया जाएगा। आज से ही इस पर काम शुरू हो गया है। अगले साल तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां जाम की समस्या नहीं रहेगी। शहर में वाहनों की भीड़ भी कम होगी। कैथल की तरफ से आने वाले वाहन मूनक, रिफाइनरी व पानीपत जा सकेंगे। इसके साथ ही शेरगढ़ टापू से मोहिदीनपुर तक सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सूख-गीला कचरा उठाएंगे टिप्पर
इसके बाद यहीं पर खड़े किए कूड़ा ढोने के 30 टिप्परों को हरी झंडी दिखाई। जो शहर के वार्डों में घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को लेंगे। यह टिप्पर सीएनजी चालित हैं, इनसे शोर व प्रदूषण कम होगा। कूड़े का टैंक हाईड्रोलिक तकनीक से बना है। 30 मिनी टिप्परों की खरीद पर 1 करोड़ 79 लाख 40 हजार रुपये की राशि खर्च की है। इससे पहले भी स्मार्ट सिटी नगर निगम को टिप्पर दे चुकी है। मौके पर सांसद संजय भाटिया, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, मेयर रेणू बाला गुप्ता, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल, मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद, आजाद सिंह, डिप्टी सीनियर मेयर राजेश अग्घी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनेगा दूसरे चरण का बाईपास
पश्चिमी बाईपास के दूसरे चरण की लंबाई पांच किलोमीटर होगी। दोनों ओर थ्री मेटल क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे, जिनकी लंबाई 4470 रनिंग मीटर होगी। सुरक्षा की दृष्टि से 500 मीटर तक पांच मीटर और 600 मीटर तक 4 मीटर ऊंची बचाव दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed