फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads on three major routes of Gharauda section will be repaired.

Karnal News: घरौडा खंड के तीन प्रमुख मार्गों की सड़कें होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Roads on three major routes of Gharauda section will be repaired.
- पांच करोड़ रुपये आएगी लागत, कल विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। शहर को गांवों से जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों का नवनिर्माण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। इससे जहां स्थानीय ग्रामीणों को लाभ होगा। वहीं इन रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी गड्ढों से राहत मिलेगी। तीनों सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर करीब पांच करोड़ रुपये लागत आएगी।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 11 दिसंबर को इसका शिलान्यास करेंगे। जिससे शहर की तीन दिशाओं के शहरी व ग्रामीण लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी और लोगों को काफी फायदा होगा। खास बात है कि इन रास्तों का निर्माण होने से शहर व गांव से खेतों में जाने वाले किसानों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन


फुरलक रोड से गांव हसनपुर की सीमा तक, खूनी पूल से गांव मलिकपुर तक व श्मशान घाट से गांव पनौड़ी तक की सीमा तक रास्ता बनाने की काफी पुरानी मांग थी। इसे ग्रामीणों व शहर के लोगों ने विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखा था, जिनका प्रस्ताव पास हो चुका है। इससे पहले घरौंडा से गांव हसनपुर सीमा तक जाने वाली सड़क पर करीब 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क पर इतना आएगा खर्च
- फुरलक रोड से हसनपुर सीमा तक लगभग 2.47 करोड़ रुपये।

- खूनी पुल से गांव मलिकपुर रोड का रास्ता 1.67 करोड़ रुपये।

- श्मशान घाट से गांव पनौड़ी की सीमा तक लगभग 1.80 करोड़ रुपये।


इन गांव के लोगों को होगी सुविधा

नगर पालिका खंड की तीन सीमाओं पर रास्तों का निर्माण कर रही है। जिससे फुरलक रोड से हसनपुर तक की सीमा तक रास्ता जुड़ने के बाद लगभग पांच गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। वहीं खूनी पूल से गांव मलिकपुर तक रास्ता जोड़ने पर लगभग छह गांव के लोगों को लाभ होगा। इसी के साथ श्मशान घाट से गांव पनौड़ी की सीमा तक रास्ता का निर्माण होने से भी काफी लोगों को लाभ होगा।



तीन प्रमुख सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण किया जाना है। इनका प्रस्ताव पास हो चुका है। स्थानीय विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष 11 दिसंबर को सड़कों के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
- रविप्रकाश, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed