{"_id":"68eabb64af2b145fa40d27b6","slug":"roads-in-indri-will-be-repaired-with-an-expenditure-of-rs-160-crore-karnal-news-c-18-knl1008-757455-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री में 1.60 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री में 1.60 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत
Sun, 12 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। शनिवार को विधायक रामकुमार कश्यप ने पटेहड़ा से राजेपुर, गढ़ी बीरबल रोड से राजेपुर व उमरपुर से राजेपुर तक की सड़कों के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इन तीनों सड़कों के पुनर्निर्माण पर कुल 1.60 करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश का विकास उसकी सड़कों पर निर्भर होता है। इसलिए सड़काें के निर्माण व नवीनीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन